समाचार

शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ को मिला नया प्रमुख: आईपीएस पराग जैन को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी


देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ में नई पदस्थापना से सकल जैन समाज हर्षित है। आईपीएस पराग जैन को इस एजेंसी में चीफ बनाया गया है। समाजजनों ने उनकी पदस्थापना पर कहा है कि यह समाज के लिए गर्व का पल है। जैन को हार्दिक बधाई। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए, यह विशेष खबर…


इंदौर। जैन समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि 1989 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन जी को देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस) का अगला चीफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अत्यंत संवेदनशील और सफल मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और वर्तमान में एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

अब वे 1 जुलाई से रॉ चीफ के रूप में देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी नियुक्ति यह सिद्ध करती है कि निष्ठा, समर्पण और संयम से कोई भी व्यक्ति सर्वाेच्च शिखरों तक पहुँच सकता है। पराग जैन जी को अनेक शुभकामनाएं और जैन समाज को ढेरों बधाइयां। जैन निरंतर राष्ट्र सेवा में सफलता की ऊंचाइयों को छुएं। यही हमारी मंगलकामना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page