समाचार

इंदौर का बहुप्रतीक्षित 10वां रंगारंग सावन मेला 30 जून को : आकर्षक प्रस्तुति और कार्यक्रमों की सौगात से लेकर बहुत कुछ है मेले में


अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में रंगारंग मनभावन महिला उद्यमी सावन मेला सोमवार 30 जून को लगाया जा रहा है। यह मेले का लगातार 10वां वर्ष है। इसका आयोजन नृसिंह वाटिका, रामचंद्र्रनगर पेट्रोल पंप के सामने एयरपोर्ट रोड पर किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में रंगारंग मनभावन महिला उद्यमी सावन मेला सोमवार 30 जून को लगाया जा रहा है। यह मेले का लगातार 10वां वर्ष है। इसका आयोजन नृसिंह वाटिका, रामचंद्र्रनगर पेट्रोल पंप के सामने एयरपोर्ट रोड पर किया जा रहा है। आयोजक संस्थापक अध्यक्ष सुमन जैन, पूर्व अध्यक्ष उषा पाटनी, अध्यक्ष रेखा पतंग्या, कार्याध्यक्ष मीना विनायका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रा अजमेरा, लता डोसी ने बताया कि इस मेले में रंगारंग स्टाल में आओ तो पाओ की तर्ज पर मनमोहक साड़ियां, सूट, बेडसीट्स, रंगबिरंगी राखियां, चूड़ियां, ज्वेलरी, पर्स, चप्पल आदि उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा आयुर्वेदिक, होम्योपेथिक दवाइयां, हथकरघा उत्पादित वस्त्र, विद्यांजलि के उत्पाद के अलावा फूड जोन में कच्चा सामान, तैयार नमकीन, गर्म नाश्ता आदि बहुत कुछ मिलेगा। कार्यक्रम में मौसम अनुसार राष्ट्रीयता एवं संदेशात्मक मनभावन प्रस्तुति, ज्ञानवर्द्धक प्रश्नमंच, हरित प्रभा प्रतियोगिता, मनोरंजक तंबोला, डिजिटल अंताक्षरी जीटीव पेटर्न पर होगी। इस अवसर पर संगठन गौरव एवं प्रतिभावान बालिका सम्मान भी होगा। कार्यक्रम की परामर्शदाता पूर्व अध्यक्ष शशिप्रभा लुहाड़िया और मुख्य संयोजक अंतिम गंगवाल, सरिता जैन होंगी। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसमें स्टॉल संयोजक, मंच व्यवस्था समिति, स्वागत समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रतिभा सम्मान समिति, ज्ञानवर्द्धक प्रश्नमंच एवं पेपर गेम समिति आदि शामिल हैं।

मेले में यह रहेंगे खास अतिथि
कोषाध्यक्ष उषा बंडी, नीता कासलीवाल, महामंत्री रेणु गोधा, संयुक्त मंत्री अंतिम गंगवाल, सरिता जैन, उपाध्यक्ष ज्योति गंगवाल, कुसुम जैन, कल्पना परवार, भारती कासलीवाल, सरिता सोनी, प्रमिला पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मालिनी गौड़, मेला उद्घाटनकर्ता एमआरएल मंजू प्रदीप चौधरी, दीप प्रज्वलन कर्ता सुशीला जैन सिलवानी, विशेष अतिथि सविता मनीष जैन वर्धमान कल्पतरू होंगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन जैन करेंगी। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन की सभी पदाधिकारियों ने मेले को सफल बनाने की अपील की समाजजनों से की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page