किरणदेवी कियावत फाउंडेशन भोपाल में एमपीपीएससी की तैयारियों के लिए आवेदन 15 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। फाउंडेशन में चयन आवेदन और साक्षात्कार के आधार पर होगा। बालिकाओं के लिए आवासीय और भोजन सुविधा भी उपलब्ध है। भोपाल से पढ़िए, यह खबर…
भोपाल। किरणदेवी कियावत फाउंडेशन भोपाल में एमपीपीएससी की तैयारियों के लिए आवेदन 15 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। फाउंडेशन में चयन आवेदन और साक्षात्कार के आधार पर होगा। बालिकाओं के लिए आवासीय और भोजन सुविधा भी उपलब्ध है। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि मप्र लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा पूर्व जून के द्वितीय सप्ताह में नियत थी। कोर्ट के स्थगन आदेश के कारण परीक्षा रोक दी गई। ऐसी स्थिति में कई बालिकाएं इस अवसर से वंचित हो रही थी।
अब यह कार्यक्रम 1 जून के स्थान पर जून महीने के अंतिम सप्ताह तक बढ़ाया गया है। इसके मद्देनजर अब आवेदन पत्र की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून तय की गई है। इस कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छुक बालिकाएं 15 जून तक आवेदन कर सकती हैं। यह जानकारी सकल जैन समाज के अन्य समूहों में भी प्रसारित और प्रचारित करें ताकी अधिक से अधिक योग्य बालिकाएं इसका लाभ ले सकें।
उल्लेखनीय है कि मप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से सिविल सेवा में प्रवेश की तैयारी कर रहीं सकल जैन समाज की युवा बालिकाओ के लिए किरणदेवी कियावत फाउंडेशन भोपाल के सहयोग से जैन समाज के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, वरिष्ठ अनुभवी अधिकारियों की टीम बालिकाओं को प्रशिक्षित करेगी। यह पहल उन बालिकाओं के लिए है जो पिछले 5 वर्षों से मप्र लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण तो हुई थी, लेकिन अंतिम परिणाम में सफलता नहीं मिल पाई। जिनके पास क्षमता, दृढ़ निश्चय, समर्पण है, लेकिन उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी है। उन्हें यहां अवसर मिलेगा। जो बालिकाएं वर्ष 2026 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए गंभीरता से तैयारी करना चाहती हैं।
चयनित बालिकाओं को यह मिलेगी सुविधाएं
इस मार्गदर्शन कार्यक्रम में चयनित बालिकाओं को भोपाल में रहकर तैयारी के लिए परिणामोन्मुख मार्गदर्शन मिलेगा। अध्ययन सामग्री में उपयोगी बुक्स, मैगजीन, स्टडी मटेरियल, अनुभवी मार्गदर्शकों का सहयोग, निःशुल्क सर्व सुविधायुक्त आवासीय सुविधा और सात्विक और शुद्ध भोजन, नियमित अंतराल पर परीक्षा का अभ्यास कराया जाएगा। चयन के लिए मेरिट आधार होगा। भोपाल में न्यूनतम एक वर्ष कड़े अनुशासन में रहकर तैयारी करना होगी। केवल 15 स्थान ही उपलब्ध हैं। चयन प्रकिया आवेदन और साक्षात्कार के आधार पर होगा।













Add Comment