समाचार

जारी है नगर में महाभ्रमण : अवधपुरी कॉलोनी में हुआ मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने आगरा के मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर से 11 अक्टूबर को बैंड-बाजों के साथ मंगल विहार करते हुए अवधपुरी चौराहा, मानसरोवर कॉलोनी, पुष्पांजलि नगर होते हुए आईपी जैन के 69 पुष्पदीप एनक्लेव में अपने निवास स्थान पर पहुंचे। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज ससंघ ने आगरा के मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर से 11 अक्टूबर को बैंड-बाजों के साथ मंगल विहार करते हुए अवधपुरी चौराहा, मानसरोवर कॉलोनी, पुष्पांजलि नगर होते हुए आईपी जैन के 69 पुष्पदीप एनक्लेव में अपने निवास स्थान पर पहुंचे। जहां भक्तों ने उपाध्यायश्री ससंघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की। इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्याय संघ की नवधाभक्ति पूर्वक आहारचार्य संपन्न कराई।

सांय 7:00 बजे से भक्तों ने उपाध्यायश्री की गुरु भक्ति एवं मंगल आरती की। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि अवधपुरी कॉलोनी में बनने वाले नवीन पदमप्रभु जिनालय की भूमि पर उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 12 अक्टूबर को वास्तु विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, नरेंद्र जैन, पीयूष जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, शुभम जैन, आगम जैन, अक्षत जैन तथा समस्त कलाकुंज एवं अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page