आगरा, सकल दिगंबर जैन समाज कलाकुंज एवं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 11 अक्टूबर को जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर नित्य नियम पूजन किया| पढ़िए आगरा से मीडिया प्रभारी शुभम जैन की यह विशेष रिपोर्ट
आगरा, सकल दिगंबर जैन समाज कलाकुंज एवं वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में 11 अक्टूबर को जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर नित्य नियम पूजन किया| प्रभु की पूजन के बाद श्रावक- श्राविकाओं ने सामूहिक रुप से निर्वाण कांड का वाचनकर शीतलनाथ भगवान के समक्ष दस किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु शीतलनाथ के जयकारों से गुंजयमान उठा।
यह भी रहे मौजुद
इस अवसर पर रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, अजय जैन, आदित्या जैन, दीपचंद जैन, राजा जैन, इंद्रप्रकाश जैन, राकेश जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, करुणा जैन, प्रतिभा जैन, ममता जैन, पुष्पा जैन, समस्त कलाकुंज सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment