जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर एड. कमलेंद्र जैन के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया की अध्यक्षता में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अति वीर इंजीनियर आर के जैन, राष्ट्रीय संयोजक महेश जैन पी एच ई, पं. अशोक जैन, वीरांगना अर्चना जैन लिवास, मंन्जु सतभैया, आदि शामिल रहे। पढ़िए मनीष विद्यार्थी की रिपोर्ट…
सागर/नैनागिर। जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 की द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर एड. कमलेंद्र जैन के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया की अध्यक्षता में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अति वीर इंजीनियर आर के जैन, राष्ट्रीय संयोजक महेश जैन पी एच ई, पं. अशोक जैन, वीरांगना अर्चना जैन लिवास, मंन्जु सतभैया, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर वंदना से हुई।
पूज्य वर्णी जी की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय संयोजक महेश जैन, श्रीमती सुधा जैन और अभिषेक जैन परिवार ने भाग लिया। कार्यक्रम के पहले सत्र की शुरुआत में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक का महत्व है, जो पूरे साल भर की गतिविधियों को तय करती है। श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर समिति का आभार व्यक्त किया गया, जिसने बैठक आयोजित करने की स्वीकृति दी। इसके बाद, क्षेत्रीय मंत्री कविता जैन ने पिछले तीन महीनों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्माण वर्ष के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, अहिंसा विचार संगोष्ठी, और मैराथन दौड़ की जानकारी दी गई। सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए और आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय मंत्री अतिवीर एड. कमलेंद्र जैन ने सभी संयोजकों और शाखाओं की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि निबंध प्रतियोगिता में जैन और जैनेत्तर छात्रों ने भगवान महावीर के कार्यों को समाज में फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान में विश्व की स्थिति हिंसामय है, इसलिए भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, खासकर युवा संसद के विषय पर। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री कविता ऋषभ जैन ने किया और आभार कार्य अध्यक्ष संजय जैन शक्कर ने व्यक्त किया। बैठक में बक्सवाहा, पथरिया, दलपतपुर, बमोरी, शाहगढ, कटरा, मकरोनिया, नेहा नगर, नेमीनगर, टंडन बगीचा, वसुंधरा कॉलोनी समेत 20 शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर संजय जैन शक्कर, ललित सराफ, प्रमोद जैन भाईजी, जिनेश जैन बहरोल, दिलेश जैन दमोह, सुधीर जैन डब्लू, यू सी जैन, डालचंद जैन, राकेश जैन हरदुआ, आनंद जैन, वीरांगना अनीता कमलेंद्र जैन, कल्पना सेठ, संगीता चंदेरिया, वीर मुकेश सेठ, मनीष विद्यार्थी, वीरांगना रश्मि, आनंद जैन, रूपाली जैन, शोभा जैन दमोह, वीर सुरेश जैन बीज निगम, डॉ. अशोक जैन शाहगढ शामिल रहे।
भगवान महावीर की आरती की
भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण वर्ष के अवसर पर, आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से विश्व शांति के उद्देश्य से भारत भ्रमण कर रहे हैं, जो आज श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में प्रवेश कर चुके हैं। यहां पर भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 के सभी पदाधिकारी शाखाओं ने भगवान महावीर की आरती की।













Add Comment