जैन महिला मिलन नेहनगर के तत्वावधान में जैन धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जैन मिलन की वीरांगनाओं ने रक्तदान किया। पढ़िए मनीष विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट…
मकरोनिया। जैन महिला मिलन नेहनगर के तत्वावधान में जैन धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जैन मिलन की वीरांगनाओं ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जो लोग उपस्थित रहे, उनमें रक्तवीर समीर जैन संस्थापक अध्यक्ष रक्तदान महादान ग्रुप सागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अरुण चंदेरिया, क्षेत्रीय संयोजक वीर मनीष शास्त्री विद्यार्थी, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जैन, संरक्षिका किरण जैन शामिल थे। इस रक्तदान शिविर में जिन्होंने रक्तदान किया, उनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष वीरांगना ऋतू जैन, सचिव वीरांगना शालिनी ( स्वाति ) जैन, अनीता जैन, रागिनी जैन, राखी जैन, रोबिन बात्सल्य, बबिता जैन, मनीष जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन, वीर मनीष जैन, मनीष सेठ सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया एवं उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ महेश जैन, गोविन्द सहित अस्पताल की टीम उपस्थित रह। वीरांगना अनीता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जब हम महिलाएं होकर रक्तदान कर रही हैं तो समाज के बाकी लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता है। सचिव वीरांगना शालिनी जैन ने रक्तदान करने के फायदे के बारे में बताया। उन्होंने रक्तदान करते हुए बताया कि रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की मदद ही कर रहे हैं। अंत में महिला जैन मिलन नेहानगर की अध्यक्ष वीरांगना ऋतू जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है और निरंतर रक्तदान करने से बहुत सी बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है ।













Add Comment