समाचार

सांसद नवीन जैन और सीए कमलेश जैन के मध्य हुई विशेष चर्चा : बच्चों ऊंचे-ऊंचे सपने देखो, हम आपकी मदद करेंगे – सीए कमलेश जैन 


 सन्मति फाउंडेशन के अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नवीन जैन (पीएनसी) सांसद राज्य सभा ने सन्मति फाउंडेशन के शिक्षा संयोजक सीए कमलेश जैन से सन्मति फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि सन्मति फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, जरूरतमंद बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करना है व जरूरत मंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट…


नई दिल्ली। सन्मति फाउंडेशन के अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नवीन जैन (पीएनसी) सांसद राज्य सभा ने सन्मति फाउंडेशन के शिक्षा संयोजक सीए कमलेश जैन से सन्मति फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि सन्मति फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, जरूरतमंद बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करना है व जरूरत मंद लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है, ताकि जैसवाल जैन समाज को भारत की सर्वोत्तम समाज बनाया जा सके।

एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने प्रतिभाओं को संदेश दिया है कि बच्चों आप ऊंचे ऊंचे सपने देखो, पूरी मेहनत व लगन के साथ उन्हें पूरा करने की प्लानिंग करो, उन सपनों को साकार करने में हम आपकी पूरी मदद करेंगे। जैन ने बताया कि सन्मति फाउंडेशन के वार्षिक समारोह एवं अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट प्रतिभावान बच्चों को आचार्य सन्मति सागर जी अवार्ड से विभूषित होकर केवल उत्साह वर्धन ही नहीं हुआ, बल्कि जैन समाज की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा व जैन समाज रत्न नवीन जैन (पीएनसी) राज्यसभा सदस्य (मुख्य अतिथि) व पवन जैन (पीएस रेजिडेंसी) उपाध्यक्ष, बीजेपी शिवपुरी (मुख्य अतिथि) का प्रेरणात्मक उद्बोधन पाकर प्रतिभाशाली बच्चों व समस्त श्रोतागणों में बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी हुआ।

सभी का दिया धन्यवाद

पत्रिका जगत में जैन समाज की श्रेष्ठतम प्रतिभा मनोज जैन “नायक” मुरैना को व कोटा में मुकेश कुमार संगीतकार के नाम से प्रसिद्ध सीए अजय जैन को अपने बीच पाकर व उनके मुखारबिंद से मधुर गाने सुनकर सभी बहुत ही आनंदित हुए। समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष सम्मान के लिए सन्मति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र जैन एवं संस्थापक संरक्षक ट्रस्टी अशोक जैन गोविंदपुरी को हृदय से बधाइयां एवं मंगल शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान बोला कि हम जैन समाज गौरव नवीन जैन (पीएनसी) सदस्य राज्य सभा ( मुख्य अतिथि), पवन जैन उपाध्यक्ष बीजेपी शिवपुरी (मुख्य अतिथि), मनोज जैन नायक मुरैना (विशिष्ट अतिथि) के हृदय से आभारी हैं, जिन्होंने बड़े ही शॉर्ट नोटिस पर कार्यक्रम में पधारकर हम सभी का उत्साहवर्धन किया व और कार्यक्रम में चार चांद लगाए। बहुत ही प्रभावशाली वाणी व अति मधुर शब्दों द्वारा सफल मंच संचालन के लिए नीरू जैन का, बहुत ही अच्छे शब्दों में प्रभावशाली तरीके से प्रशस्ति वाचन के लिए भारती, लिली, शैलेश व प्रिय अश्वनी जी का हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री प्रिय नवीन जैन, कोषाध्यक्ष सीए शैलेंद्र जैन एवं समस्त पदाधिकारियों, ट्रस्टियों व सहयोगियों को हार्दिक बधाइयां दीं एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित महानुभावों को हृदय से धन्यवाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page