विश्व जैन संगठन ने मांग की है कि भगवान महावीर का सरकार द्वारा मनाया जाए। अहिंसा का संदेश देने वाले के जन्म कल्याणक पर राम राज्य हो। पूरे विश्व में अहिंसा का, प्राणी मात्र के कल्याण के लिए संदेश जाए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। विश्व जैन संगठन ने मांग की है कि भगवान महावीर का सरकार द्वारा मनाया जाए। अहिंसा का संदेश देने वाले के जन्म कल्याणक पर राम राज्य हो। पूरे विश्व में अहिंसा का, प्राणी मात्र के कल्याण के लिए संदेश जाए। विश्व जैन संगठन, इंदौर द्वारा पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि महावीर जन्मकल्याणक के दिन बूचड़खाने और नॉनवेज दुकान बंद रखें और इसका सख्ती से पालन हो। पशु मांस पर सब्सिडी बंद हो। जैन तीर्थों का संरक्षण हो। हर राज्य में जैन कल्याण बोर्ड का गठन हो और एक सेंट्रल जैन कल्याण बोर्ड की स्थापना हो। देश की पुरातत्व धरोहर का संरक्षण हो, वह भारत देश की धरोहर है और देश की धरोहर की नीलामी न देश में होना चाहिए, न विदेश में होना चाहिए, जिससे मंदिरों में होने वाली चोरियां रुक सकें। भगवान महावीर के सिद्धांतों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। पत्रकार वार्ता में टीके वेद, इंदौर अध्यक्ष मयंक जैन, राजेश जैन दद्दू, राहुल पॉजिटिव, संजीव जैन, हेमंत जैन, राजेश जैन, निर्मल गंगवाल , मयूर जैन, प्रेरणा जैन आदि शामिल थे।













Add Comment