अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ), महावीर ट्रस्ट की ओर से जारी भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर जयंती तक मंदिर भ्रमण प्रभात फेरी 15वें दिन अंजनी नगर पहुंची। प्रभात फेरी में भगवान को पालकी में विराजमान कर श्रावक चल रहे थे। इसके बाद हुई धर्म सभा में मुनि श्री के प्रवचन भी हुए। पढ़िए रेखा संजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट..
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जन्म कल्याणक तक निकलने वाली प्रभात फेरी 15 वें दिन अंजनी नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंची। जहां से प्रभात फेरी निकली। समाज अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी ने बताया कि यह आयोजन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) और महावीर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा।
अंजनी नगर के लोग सौभाग्यशाली
इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकाली जाने वाली यह प्रभात फेरी आज अंजनी नगर में आई है। अंजनी नगर के लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं कि इंदौर के 120 मंदिरों में से उन्हें भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसे सौभाग्य प्राप्त करने के लिए हमें निरंतर देव, शास्त्र, गुरु की आराधना करनी चाहिए। इनकी आराधना करने से पुण्य का संचय निरंतर होता है।
जो दिगंबर साधुओं के सानिध्य में रहता है, वह अपने धन का उपयोग करके पुण्य का अर्जन करता है। साधुओं के सानिध्य में नहीं रहने वाला धन का उपयोग भोग के साधनों पर करके पाप का अर्जन करता है। इसीलिए जीवन में कभी भी देव, शास्त्र, गुरु की निंदा न करें। जीवन में पाप कर भी लिए हों, तो इस प्रकार के आयोजन पाप काटने का काम करते हैं।
भगवान की उतारी आरती
समाज के उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी में बताया की दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर पंचायती से प्रभात फेरी का प्रारंभ हुआ जो कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः पंचायती दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जैन समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह मुनि श्री का पाद पक्षालन और पालकी में विराजमान तीर्थंकर भगवान की प्रतिमा की आरती की गई।
महिला पुरुष भजन गाते और नृत्य करते हुए प्रभात फेरी में चल रहे थे। जहां पर मंदिर प्रांगण में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका और ऋषभ जैन ने ध्वजा फहराई। इसके बाद भगवान प्रतिमा का अभिषेक और मुनि श्री के मंगल प्रवचन हुए। 15 वें दिन प्रभात फेरी का प्रभारी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक चरित्र था।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, अंजनी नगर समाज अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी, उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी, सचिव संजय मोदी, कोषाध्यक्ष अशोक टोंग्या, प्रचार मंत्री नितिन पटौदी, चन्द्र प्रकाश गोधा, दिलीप लुहाड़िया ,हेमंत गदिया,राजेश काला,उपस्थित रहे। कार्यक्रम हेमचंद झांझरी, ऋषभ पाटनी, भूपेंद्र जैन, ऋषभ जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील पांड्या द्वारा किया गया।
Shreephal Newspaper 17 April 2024












Add Comment