समाचार

आज होगा आचार्य पद पदारोहण कार्यक्रम: मुख्यमंत्री मोहन यादव एवंसर संघ संचालक मोहन भागवत होगें शामिल

 


सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में बड़े बाबा की छत्रछाया में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन परम्परा के संवाहन हेतु प्रस्तावित भावी आचार्य पद पदारोहण के लिए आज विविध कार्यक्रम किए जायेंगे। सर संघ संचालक मोहन भागवत एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे । पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट ……


कुण्डलपुर । सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में बड़े बाबा की छत्रछाया में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन परम्परा के संवाहन हेतु प्रस्तावित भावी आचार्य पद पदारोहण के लिए आज विविध कार्यक्रम किए जायेंगे। महोत्सव समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को 1:00 बजे चल समारोह के रूप में सभी साधुगण को पंडाल तक ले जाया जाएगा । वहां पहुंचकर पहले ध्वजारोहण होगा । तत्पश्चात पंडाल जिसका नाम विद्यासागर मंडपम दिया गया है इसका उद्घाटन होगा । पंडाल में निर्मित रैंप पर चलकर पूरा मुनि संघ मंच पर विराजमान होगा ।

आचार्य पद ग्रहण करने हेतु पूज्य मुनि श्री से करेगें निवेदन

मंच का संचालन निर्यापक श्रमण मुनि श्री नियम सागर जी महाराज , मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज, आर्यिका रत्न श्री पूर्णमति माताजी करेंगी । मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन , चित्र अनावरण किया जाएगा । श्रावक श्रेष्ठि ,उपस्थित विशाल जन समूह आचार्य पद ग्रहण करने हेतु पूज्य मुनि श्री से निवेदन करेगा । परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का उत्तरदायित्व संभालने पूरे देश की समाज मुनि श्री से निवेदन करेगी । मुनि संघ ,आर्यिका संघ ,ऐलक संघ, क्षुल्लक संघ,ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी भी निवेदन करेंगे ।चौक पूरा जाएगा ,कलश रखे जाएंगे, सिंहासन रखा जाएगा और नए आचार्य को सिंहासन पर बिठाया जाएगा । श्रेष्ठीजन सभी मिलकर पाद प्रक्षालन करेंगे ।अतिथियों का उद्बोधन होगा ।आचार्य महाराज जी का उद्बोधन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page