समाचार

धांमनोद से कुंडलपुर के लिए तीर्थयात्रियों का दल रवाना: आचार्यपदारोहन में शामिल होकर बनने जा रहे है साक्षी


धांमनोद से कुंडलपुर के लिए 50 यात्रियों का दल रवाना हुआ जो कुंडलपुर में निर्यापक मुनि समय सागरजी के 16 अप्रैल को होने वाले आचार्यपदारोहण समारोह में शामिल होगा। यहां संघ के 400 पिच्छीधारी सन्त व माताजी उपस्थित हैं। यात्री जैन समाज के अध्यक्ष व यात्रा संघ के सयोजक महेश जैन के नेतृत्व में गए हैं। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट ……


धांमनोद। धांमनोद से कुंडलपुर के लिए 50 यात्रियों का दल रवाना हुआ, जो कुंडलपुर में निर्यापक मुनि समय सागरजी के 16 अप्रैल को होने वाले आचार्यपदारोहण समारोह में शामिल होगा। यहां संघ के 400 पिच्छीधारी सन्त व माताजी उपस्थित हैं। यात्री जैन समाज के अध्यक्ष व यात्रा संघ के सयोजक महेश जैन के नेतृत्व में गए हैं। तीर्थ यात्रियों का स्वागत वन्दन सुयश कम्प्यूटर पर हुआ, जहां समाज के सचिव दीपक प्रधान ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि आचार्य पदारोहण समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

श्री आदिनाथ बाबा के दर्शन कर आचार्यपदारोहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इस यात्रा दल में धांमनोद, बड़वानी, अंजड़, कसरावद, बामन्दी, लोनारा, महेश्वर और अन्य जगह के समाज जन भी शामिल हैं। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी जैन बस सर्विस बड़वाह ने सारथी की भूमिका निभाई है। इस अवसर पर समाज अध्य्क्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष सुनील जैन, शैलेन्द्र जैन व कार्यकारिणी सदस्य विजय जैन झंडा व सहसचिव अजय जैन, पोरवाड़ मंच सचिव सन्मति जैन व किरण जैन, प्रणीति जैन, एकता, विजय जैन, मुनिसेवा समिति अध्यक्ष सचिन जैन, सचिव संजय जैन, पीयूष जैन, वीरेंद्र जैन, सुरेश जैन आदि उपस्थित थे। इस दौरान विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनूप सक्सेना ने अपनी स्कूल भी उपलब्ध कराई व विशेष रूप से उपस्थित थे। महेश जैन को मोती की माला भी पहनाई गयी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page