समाचार

मनाया गया भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव : पंचामृत अभिषेक के बाद की दूध से शांतिधारा


आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, देवपुरा में आदिनाथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में मूलनायक आदिनाथ भगवान पर पंचामृत अभिषेक किया गया।पढ़िए अभिषेक झगड़ावत की रिपोर्ट….


उदयपुर। आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, देवपुरा में आदिनाथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में मूलनायक आदिनाथ भगवान पर पंचामृत अभिषेक किया गया एवं मूलनायक भगवान पर दूध से महा शांतिधारा की गई।

शान्तिधरा माणक चंद्र झगड़ावत, भगवती लाल चीबोडिया, धर्मेश कुमार कचलावत, रमेश चंद्र झगड़ावत, मोहन लाल चीबोडिया द्वारा की गई। दोपहर में भक्तामर विधान किया ओर संध्या को 48 दीपकों से आदिनाथ भगवान की महा आरती हुई। कार्यक्रम आर्यिकाप्रसस्थ मती माताजी के सानिध्य मे संपन्न हुआ ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page