परम पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम्परा को आगे बढ़ाने बहुप्रतीक्षित तिथि घोषित की गई। आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान की तिथि आगामी 16 अप्रैल घोषित की गई। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट…
कुण्डलपुर। परम पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम्परा को आगे बढ़ाने बहुप्रतीक्षित तिथि घोषित की गई। आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान की तिथि आगामी 16 अप्रैल घोषित की गई। श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर जिला दमोह मप्र बुन्देलखण्ड में आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव होगा।
निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज और मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने बताया कि सभी निर्यापक श्रमण के मंथन के बाद आखिरकार कुण्डलपुर में आयोजित होने वाले भावी आचार्यश्री के पद पदारोहण महोत्सव का भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को आयोजित होगा।













Add Comment