दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली द्वारा जैन समाज में एक नई पहल की जा रही है। किसी जैन दंपत्ति जो कि आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, उसे अगर किसी कारण से संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो उन्हें उपचार दिलवाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली द्वारा जैन समाज में एक नई पहल की जा रही है। किसी जैन दंपती जो कि आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, उसे अगर किसी कारण से संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो उन्हें उपचार दिलवाया जाएगा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली आईवीएफ( टेस्ट ट्यूब बेबी ) के माध्यम से इस इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस कदम के प्रथम चरण मैं एक जैन दंपती का उपचार चालू हो गया है। दंपती का नाम गुप्त रखा जाएगा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली क्लर्क कॉलोनी इंदौर के अध्यक्ष प्रिंस जैन और कार्य अध्यक्ष अमित गोलू जैन एवं संजय अहिंसा ने इस महती मानव सेवा की शुरुआत की है।













Add Comment