समाचार

स्वस्थ रहने के तरीके बताए : जैन स्कूल तिनसी के छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ की आरबीएसके टीम ने दलपतपुर सीमा के ग्राम तिनसी स्थित एसएसके जैन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…


दलपतपुर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ की आरबीएसके टीम ने दलपतपुर सीमा के ग्राम तिनसी स्थित एसएसके जैन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण टीम के डॉ. आकाश सेन, डॉ. मंजुश्री, जयंत जैन आदि ने छात्रों का पंजीयन कर वजन लिया और बीमारी के अनुसार दवा वितरित की गई।

चिकित्सकों ने छात्रों एवं स्कूल स्टाफ को स्वस्थ्य रहने के तरीके व मूलमंत्र बताए। 106 छात्रों का परीक्षण किया गया जिसमें दो छात्रों को जिला चिकित्सालय में जांच हेतु कार्ड जारी किए। विद्यालय के प्राचार्य सुमति प्रकाश जैन एवं समस्त स्टाफ ने सहयोग करते हुए पूरी टीम का आभार ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page