समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का महाप्रयाण : विनयांजलि सभा 25 फरवरी को

रायपुर। राष्ट्रहित चिंतक संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की संल्लेखना पूर्वक समाधि छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ में हुई है। गुरुदेव को चाहने वाले सिर्फ जैन समाज ही नहीं अपितु करोड़ों जैनेतर समाज के बंधु पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।

इस पावन पुण्य प्रसंग के अवसर पर 25 फरवरी कोदोपहर 1:30 बजे से शहीद स्मारक भवन, जी ई रोड, रायपुर में भव्य विनयांजलि सभा का आयोजनहोगा, जिसमे सकल जैन समाज के सदस्यों के साथ सभी धर्म के गुरुजन एवं वह सभी जो आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अनुसरण कर उन्हें पूरे विश्व में श्रेष्ठ आचार्य संत मानते थे विनयांजलि देंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page