समाज जन ने आचार्य विशुद्ध सागर जी 27 पिच्छी ससंघ के दर्शन मंदसौर से आगे मल्हारगढ़ के पास किए और आशीर्वाद व विहार में सानिध्य प्राप्त किया। आचार्य श्री रतलाम के शीतल तीर्थ के पंचकल्याणक के बाद इंदौर की ओर विहार करेंगे और फिर बनेडिया जी होते हुए श्रावक शिरोमणि इन्द्र कुमार सेठी जी के श्रुति फार्महाउस हातोद पर भी एक शाम और रात्रि का विश्राम भी करेंगे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। समाज जन ने आचार्य विशुद्ध सागर जी 27 पिच्छी ससंघ के दर्शन मंदसौर से आगे मल्हारगढ़ के पास किए और आशीर्वाद व विहार में सानिध्य प्राप्त किया। आचार्य श्री रतलाम के शीतल तीर्थ के पंचकल्याणक के बाद इंदौर की ओर विहार करेंगे और फिर बनेडिया जी होते हुए श्रावक शिरोमणि इन्द्र कुमार सेठी जी के श्रुति फार्महाउस हातोद पर भी एक शाम और रात्रि का विश्राम भी करेंगे। इसके बाद गोम्मटगिरी होते हुए विश्व का इतिहास बनने जा रहे तीर्थ सुमतिधाम गोधा स्टेट गांधीनगर के भव्य एवं ऐतिहासिक पंचकल्याणक में अपना सानिध्य प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर इंदौर श्रावक श्रेष्ठी आजाद जैन बीड़ी वाले, अशोक जैन खासगी वाले, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, टीके जी वेद, राजेश जैन दद्दू एवं शांतिलाल बड़जात्या, प्रदीप बडजात्या, कैलाश लुहाड़िया, ममता खासगीवाला सहित भोपाल, उज्जैन, रतलाम इंदौर के समाजजन विहार में उपस्थित थे।













Add Comment