समाचार

राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी में प्रस्तुत हुए थे आलेख : डॉ. आशीष बम्हौरी द्वारा सम्पादित ग्रन्थ का हुआ विमोचन 


गत वर्ष फरवरी 2023 में विरागोदय पथरिया में विरागोदय महामहोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें 11-13 फरवरी को एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी भी हुई थी। इस संगोष्ठी में प्रस्तुत आलेखों का संग्रह करके ग्रन्थ प्रकाशित हुआ है, जिसका विमोचन समारोह आयोजित किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…


पथरिया। विरागोदय तीर्थ धर्मधाम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर तप कल्याणक के दिन परम पूज्य गणाचार्य विरागसागर जी महामुनिराज के ससंघ सान्निध्य में गत वर्ष फरवरी 2023 में विरागोदय पथरिया में विरागोदय महामहोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें 11-13 फरवरी को एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी भी हुई थी। इस संगोष्ठी में प्रस्तुत आलेखों का संग्रह करके ग्रन्थ प्रकाशित हुआ है, जिसका विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस ग्रन्थ का सम्पादन एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह के जैन और प्राकृत अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शीष कुमार जैन, बम्हौरी ने किया। प्रस्तुत ‘ लिंग – सील – पाहुडद्वय संस्कृत टीका एवं चूर्णिसूत्र अनुशीलन ‘ ग्रन्थ 400 पृष्ठों में प्रकाशित हुआ है, जिसमें 65 शोध आलेख संग्रहीत हैं। ग्रन्थ का प्रकाशन श्री दिगम्बर जैन विरागोदय तीर्थ पथरिया, दमोह द्वारा किया गया है। पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, राम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मध्यप्रदेश, कृष्णा पटेल, दमोह, प्रतिष्ठाचार्य पं . भागचन्द्र जैन धरियावाद, डॉ.आशीष कुमार जैन, बम्हौरी, डॉ . अल्पना जैन अशोक जैन मोदी ग्वालियर, प्रकाश सराफ, नरेन्द्र सराफ, ऋषभ सिंघई, अभय गुड्डे, जमना जैन, राजेश बांझल, रमेश गोयल आदि ने लिंग सील पाहुडद्वय संस्कृत टीका एवं चूर्णिसूत्र अनुशीलन कृति का विमोचन किया गया। विमोचन के बाद कुसमरिया एवं सम्पादक डॉ. आशीष कुमार जैन बम्हौरी ने आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के कर कमलों में प्रस्तुत कृति समर्पित की। इस मौके पर प्रस्तुत ग्रन्थ के सम्पादक डॉ. आशीष कुमार जैन बम्हौरी का सम्मान पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया एवं पंचकल्याणक व विरागोदय समिति के पदाधिकारियों ने किया।

प्रेषित कीं शुभकामनाएं

ग्रन्थ सम्पादन के लिए एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, कुलपति प्रो. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, अधिष्ठाता डॉ. आर. सी. जैन, सुरेश जैन आईएएस भोपाल, प्रो. अशोक कुमार जैन वाराणसी , पं. विनोद जैन रंजवास, पं. अशोक जैन बम्हौरी, राजेश जैन रागी बकस्वाहा, डॉ . आशीष जैन, डॉ. महेन्द्र जैन आदि अनेक विद्वानों एवं समाज श्रेष्ठियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बीते साल हुई इस संगोष्ठी का निर्देशन डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत, अध्यक्ष अखिल भारतीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद् किया था। संगोष्ठी संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विनोद कुमार जैन रजवांस एवं सह – संयोजक डॉ. आशीष जैन दमोह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page