समाचार

श्री पार्श्वनाथ महा अर्चना विधान का पहला दिन : दो संतों को आहार कराने का प्राप्त हुआ सौभाग्य


आचार्य श्री विहर्ष सागरजी महाराज एवं मुनि श्री प्रणीत सागर जी महाराज के आहार हेतु पडगाहन कर आहार कराने का सौभाग्य दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के मंत्री डॉक्टर जिनेंद्र जैन, सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन इंदौर की अध्यक्ष मुक्ता जैन को निवास पितृ पुरुषार्थ पर प्राप्त हुआ। पढ़िये राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


 इंदौर। श्री पार्श्वनाथ महा अर्चना विधान के प्रथम दिवस छत्रपति नगर में राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागरजी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य, इंदौर नगर गौरव मुनि श्री प्रणीत सागर जी महाराज के आहार हेतु पडगाहन कर आहार कराने का सौभाग्य वरिष्ठ समाजसेवी एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के मंत्री डॉक्टर जिनेंद्र जैन, सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन इंदौर की अध्यक्ष मुक्ता जैन को अपने निवास पितृ पुरुषार्थ पर प्राप्त हुआ।

अनेक लोग बने साक्षी

इस अवसर पर कनाडा से आए भारतीय मूल के जैन परिवार की संतोष जैन एवं मृदु जैन के अलावा ब्रह्मचारिणी रीना दीदी, प्रियंका दीदी, नीतू दीदी एवं छत्रपति नगर जिनालय के ट्रस्टी निलेश जैन टैलेंट, अशोक अजमेरा, हिमांशु जैन, कलश जैन, साक्षी बड़जात्या ,सुरेखा जैन अर्चना जैन, चंद्रकांत जैन, उषा कासलीवाल सहित अनेक महिला पुरुषों ने भी मुनि द्वय को आहार देकर पुण्य अर्जन किया और अनेक लोग आहार चर्या के साक्षी बने।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page