दिगंबर जैन समाज के गौरवशाली जैन परिवार के पितृ पुरुष एवं महादानी समाजसेवी स्वर्गीय भैया सुंदरलाल जैन बीड़ी उद्योगपति की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष में दिगंबर जैन उदासीन मंदिर पलासिया में पंडित रतनलाल जी शास्त्री एवं ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में शांति विधान किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज के गौरवशाली जैन परिवार के पितृ पुरुष एवं महादानी समाजसेवी स्वर्गीय भैया सुंदरलाल जैन बीड़ी उद्योगपति की तृतीय पुण्यतिथि के उपलक्ष में दिगंबर जैन उदासीन मंदिर पलासिया में पंडित रतनलाल जी शास्त्री एवं ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में शांति विधान किया गया, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र कुमार जैन पप्पाजी, आजाद कुमार, डॉ. अशोक, डॉ राकेश एवं राजीव जैन बंटी भैया के अलावा दिगंबर जैन समाज के एन के जैन रोडवेज, कैलाश जैन के एस सहित समाज के कई वरिष्ठ जन एवं महिला पुरुष उपस्थित थे। इस उपलक्ष में परिवार द्वारा रेवती रेंज स्थित गौशाला में गायों के लिए एक ट्रॉली भूसा प्रदान किया गया। रात्रि में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु जैन मंदिर उदासीन आश्रम में सामूहिक भक्तामर का पाठ आयोजित कर प्रभु प्रतिमा के समक्ष 48 दीप समर्पित किए जाएंगे।













Add Comment