मुनि चारित्र सागर के 22 वें समाधि दिवस पर खरगोन रोड स्थित समाधि स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। समाधि स्थल पर भक्तामर पाठ चरण चिन्हों का अभिषेक और शांतिधारा की गई। पढ़िए सन्मति जैन की रिपोर्ट ।
खरगोन रोड । सनावद नगर में जन्मे राष्ट्र गौरव,वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्द्धमान सागर गुरुवर के परम शिष्य, म्हारी माँ जिनवाणी स्तुति के सुमधुर गायक,मुनि चारित्र सागर जी के 22 वें समाधि दिवस पर खरगोन रोड स्थित समाधि स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रातः 9 बजे से भक्तों ने समाधि स्थल पर पहुंचकर भक्तामर पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की। भक्तामर पाठ के पश्च्यात चरण चिन्हों का अभिषेक और शांतिधारा की गई। अष्ट द्रव्यों और विभिन्न फल फूलों से मुनि श्री का पूजन करके गुणानुवाद किया गया। सन्मति जैन एवम सुनील पंचोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुनि भक्त उपस्थित हुए। पूजन की जयमाला के माध्यम से मुनिराज की जीवनचर्या का वर्णन किया गया।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सन्ध्या पंचोलिया, संगीता पंचोलिया, अंकुरी पंचोलिया,रीना परिन जैन, कुसुमकाका, देवेन्द्र जैन, अक्षय सर्राफ,संदीप चौधरी,प्रदीप पंचोलिया, प्रफुल्ल जैन,आशीष जैन,हर्षित जैन,आशीष जैन,अचिन्त्य जैन रितेश मुंशी, लविश जैन, राजेश पंचोलिया इंदौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अंत मे प्रभावना वितरित की गई।













Add Comment