समाचार

श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान को लेकर पत्र - 12 : ताउम्र नहीं भूलेंगे यह आयोजन- गजेंद्र जैन


अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन भी इसी कार्यक्रम में किया गया। आयोजन के बाद समाज के विभिन्न श्रेष्ठी जनों ने विधान की भव्यता को लेकर मुनि श्री को लिखा है। इसकी बारहवीं कड़ी में पढ़िए गजेंद्र-अनिता जैन के विचार…


पूज्य गुरुदेव

त्रिकालबार नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु

गुरुदेव आपके आशीर्वाद एवं सानिध्य में विगत दिनों अतिशय क्षेत्र नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में अकल्पनीय, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय 9 दिवसीय श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन एवं आराधना पूर्ण हर्षोल्लास से संपन्न हुई। गुरुदेव की उदारता एवं आशीर्वाद से इतनी कम न्योछावर राशि में 24 चक्रवर्ती एवं दो मुख्य चक्रवर्ती को इतने सुंदर समवशरण में बैठकर सातिशय पुण्य संचय का अवसर प्राप्त हुआ। ना भूतो ना भविष्यति… हम ताउम्र परम  आनंदनीय पूण्य सृजन क्षणों को भुला नहीं सकेंगे । सचमुच सपना सा लगता है। गुरुदेव की उदारता, सरलता, सहजता, वात्सल्यता कोटीश: वंदनीय है। परम आदरणीय श्री नरेंद्र- शकुंतला जी वेद परिवार , श्री भरत जी जैन ,पहले चरण के पांच युवाओं की भी सलंग्नता एवं सहायता भी अभिनंदनीय है, जिससे विधान की भव्यता को आकाशीय ऊंचाइयां प्राप्त हुईं।

गुरुदेव आपकी कृपा एवं आशीर्वाद इसी प्रकार बरसता रहे।

गुरुचरणों में समर्पित….

गजेंद्र-अनिता जैन, आर्जव, प्रसिद्धि एवं परिवार

(मुख्य चक्रवर्ती परिवार)

ये भी पढ़े :-

पत्र नंबर 1

पत्र नंबर 2

पत्र नंबर 3

पत्र नंबर 4

पत्र नंबर 5

पत्र नंबर 6

पत्र नंबर 7

पत्र नंबर 8

पत्र नंबर 9

पत्र नंबर 10

पत्र नंबर 11

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page