आचार्य विद्या सागर जी महामुनिराज के नाम से सरधना में विद्याओदय तीर्थ क्षेत्र बन रहा है। इस क्षेत्र की जमीन पर जबरन विवाद हुआ। जैन समाज पर प्राण घातक हमला किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट..
इंदौर। आचार्य विद्या सागर जी महामुनिराज के नाम से सरधना में विद्याओदय तीर्थ क्षेत्र बन रहा है। इस क्षेत्र की जमीन पर जबरन विवाद हुआ। जैन समाज पर प्राण घातक हमला किया गया। पत्थरों से लैस हमलावरों का स्थानीय समाज जन ने बराबरी से किया मुकाबला लेकिन जैन समाज के युवाओं ने हार नहीं मानी आक्रमण करने वाले लोगों को पलट कर जवाब दिया।
इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन एवं जैन राजनैतिक चेतना मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मांग करते हुए निवेदन किया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।













Add Comment