समाचार

चढ़ाई जाएगी मंदिर शिखर पर ध्वजा भी : स्फटिक मणि की श्री चंदा प्रभु भगवान की प्रतिमा का होगा महामस्तकाभिषेक


 शक्कर बाजार में स्थित श्री दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर श्री 1008 चंदा प्रभु भगवान के जन्म तप कल्याणक के उपलक्ष्य में पौष वदी ग्यारस रविवार, 7 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे श्री चंदा प्रभु मंडल विधान का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। शहर के मध्य शक्कर बाजार में स्थित श्री दिगंबर जैन तेरापंथी मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर श्री 1008 चंदा प्रभु भगवान के जन्म तप कल्याणक के उपलक्ष्य में पौष वदी ग्यारस रविवार, 7 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे श्री चंदा प्रभु मंडल विधान का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे से जिनालय में विराजमान अति प्राचीन, मनोज्ञ एवं अतिशय पूर्ण चंदा प्रभु भगवान की स्फटिक मणि की प्रतिमा का स्वर्ण रजत कलशों से महामस्तकाभिषेक होगा।

इस अवसर पर मंदिर शिखर पर ध्वजा भी चढ़ाई जाएगी। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं महामंत्री राजेंद्र गंगवाल ने बताया कि जिनालय में विराजित चंदा प्रभु भगवान की स्फटिक मणि की प्रतिमा प्राचीन एवं सबसे बड़ी है, जिसका प्रतिवर्ष विधिविधान के साथ महामस्तकाभिषेक होता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page