समाचार

जैन छात्रावास में केबिनेट मंत्री तोमर का किया अभिनंदन : पीड़ित मानवता की सेवा के लिए मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा -प्रद्युम्न सिंह तोमर


अखिल जैन समाज ग्वालियर की प्रतिष्ठित संस्था श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा संचालित जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल (जैन छात्रावास) लश्कर ग्वालियर के वार्षिकोत्सव में मध्य प्रदेश सरकार के नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। पढ़िए मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…


ग्वालियर। जिस विश्वास एवं आशा के साथ आप सभी ने मुझे अपना समर्थन दिया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैंने जीवन पर्यन्त समाज एवं सर्वहारा वर्ग की सेवा करके का संकल्प लिया है। मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि आम आदमी के लिए, पीड़ित मानवता की सेवा के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। उक्त उद्वोधन मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जैन समाज द्वारा किए गए सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए।

अखिल जैन समाज ग्वालियर की प्रतिष्ठित संस्था श्री वीर शिक्षा समिति ग्वालियर द्वारा संचालित जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल (जैन छात्रावास) लश्कर ग्वालियर के वार्षिकोत्सव में मध्य प्रदेश सरकार के नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का ग्रेटर ग्वालियर जैन समाज द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।

वार्षिकोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्वालियर के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी एवं जैन समाज ग्वालियर के डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र जैन ने की। सम्मान समारोह का संचालन संस्था के सचिव डॉ. मुकेश जैन ने किया। जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल लश्कर ग्वालियर के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ग्वालियर जिले के शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने 27 दिसंबर को किया।

लगभग एक सैकड़ा विद्यार्थियों द्वारा साइन्स एवं सोशल साइंस से सम्बंधित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। 28 दिसम्बर को दिनभर विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन शहर के नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। 29 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग प्रस्तुति रश्मि जैन एवं दीप्ति राठौर के संयोजन में की गई।

 

किया अभिनंदन

इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के नवनियुक्त केबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का सकल जैन समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुरैना जैन मंदिर के मंत्री एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, डबरा के चौधरी वीरेंद्र जैन, आल इंडिया कॉन्फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश के महामंत्री रवि गुप्ता, मध्यप्रदेश चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल एवं ग्रेटर ग्वालियर की समस्त मन्दिर कमेटियों के अध्यक्ष, मंत्री एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रद्युम्न सिंह तोमर का पुष्पहारों से अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन विद्यालय के संयोजक रमेशचंद्र जैन द्वारा किया गया।

उपस्थिति सभी महानुभावों के प्रति आभार प्रदर्शन जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल की प्राचार्या नीतू सिंह द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page