समाचार

होगा संगीतमय महाआरती एवं विराट भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम : नव वर्ष एवं उपाध्यायश्री के अवतरण दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम


तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि की पावन धरा पर अंग्रेजी नव वर्ष एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज के 52वें अवतरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पढ़िए रत्नेश जैन बकस्वाहा की रिपोर्ट…


बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत सुविख्यात श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरि की पावन धरा पर अंग्रेजी नव वर्ष एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज के 52वें अवतरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जैन तीर्थ क्षेत्र नैनागिरि के मंत्री राजेश रागी व देवेंद्र लुहारी ने बताया कि वरदत्तादि महर्षियों की निर्वाण तथा भगवान पार्श्वनाथ की समवशरण की पावन धरा पर अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को सांय 7.00 बजे से संगीतमय महाआरती एवं विराट भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें टीना जैन एण्ड पार्टी के साथ ही अनेक कलाकारों द्वारा सुमधुर भक्ति गीत भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।

धर्मसभा में होंगे प्रवचन

सोमवार को अंग्रेजी नव वर्ष की प्रातःकाल बेला में पूजन, विधान, शांतिधारा और महामस्तकाभिषेक के उपरांत 9.00 बजे से पूज्य उपाध्यायश्री एवं आर्यिका माताजी के प्रवचन तथा पूज्य उपाध्याय श्री विनिश्चल सागर जी महाराज के 52वें अवतरण दिवस पर गुणानुवाद सभा तथा मंगल क्रियाएं की जाएंगी। इस अवसर पर मुनि श्री विनियोग सागर जी महाराज का निर्देशन तथा आर्यिका विविक्तश्री माताजी, आर्यिका विप्रभाश्री माताजी, आर्यिका विश्व्रताश्री माताजी के प्रेरणामयी उपदेश व गुणानुवाद होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page