जैन धर्म एवं जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था “सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था” जयपुर (फेडरेशन) के तत्वावधान में देश-विदेश में विश्व णमोकार दिवस का आयोजन आगामी 24 दिसम्बर को जयपुर की सभी शाखाओं के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान, भारतवर्ष सहित विश्व के अनेक देशों में आयोजित किया जाएगा। पढ़िए राजकुमार अजमेरा की रिपोर्ट…
जयपुर। जैन धर्म एवं जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था “सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था” जयपुर (फेडरेशन) के तत्वावधान में देश-विदेश में विश्व णमोकार दिवस का आयोजन आगामी 24 दिसम्बर को जयपुर की सभी शाखाओं के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान, भारतवर्ष सहित विश्व के अनेक देशों में आयोजित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष राकेश गोधा व महामंत्री धीरज पाटनी ने बताया कि णमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप का जीवन में बहुत सकारात्मक असर रहता है।
इसमें पंच परमेष्टी को नमन किया गया है। इसके जीवन में लगातार जाप का चमत्कारिक असर दिखाई देता है। इसलिए विश्व णमोकार दिवस के माध्यम से इसकी प्रभावना के लिए विश्वभर में लगभग 500 से भी ज्यादा मन्दिरों, स्थानों व निवास पर रात्रि 7.30 से 8.30 के बीच सामूहिक णमोकार की एक माला और भजनों की प्रस्तुति से अपने जीवन को धन्य किया जाता है।
संस्था के कोषाध्यक्ष संजय काला व प्रचार प्रभारी विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि संस्थान विज्ञप्ति के माध्यम से सम्पूर्ण जैन समाज से 24 दिसम्बर को अधिक से अधिक स्थानों, गांव, कस्बा, तहसील, शहर, जिला और महानगर में सामूहिक णमोकार जाप करने को आह्वान किया है।
णमोकार महामन्त्र
णमो अरिहंताणं
णमो सिद्धाणं
णमो आयरियाण
णमो उवज्झायाण
णमो लोए सव्वसाहूणं













Add Comment