सागवाड़ा में बनने वाले जैन बोर्डिंग का समारोह के साथ शिलान्यास हुआ। नए भवन का नाम सन्मति सुंदर सभागार होगा। जैन बोर्डिंग निर्माण समिति के अध्यक्ष कीर्ति कुमार शाह ने बताया कि आचार्य सुंदर सागरजी महाराज की प्रेरणा से रायचन्द त्रिभुवन दास दिगंबर जैन बोर्डिंग का निर्माणकार्य शुरू करने के लिए शिलान्यास महोत्सव आचार्य ससंघ के सानिध्य में हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
सागवाड़ा। नगर में बनने वाले जैन बोर्डिंग का समारोह के साथ शिलान्यास हुआ। नए भवन का नाम सन्मति सुंदर सभागार होगा। जैन बोर्डिंग निर्माण समिति के अध्यक्ष कीर्ति कुमार शाह ने बताया कि आचार्य सुंदर सागरजी महाराज की प्रेरणा से रायचन्द त्रिभुवन दास दिगंबर जैन बोर्डिंग का निर्माणकार्य शुरू करने के लिए शिलान्यास महोत्सव आचार्य ससंघ के सानिध्य में हुआ। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल के निर्देशन में शिलान्यास महोत्सव के प्रारम्भ में महावीर भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की।

समाज के सेठ महेश कुमार नोगामिया, 18 हजार दशा हुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया और समाज के ट्रस्टियों ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद प्रतिष्ठाचार्य पगारिया ने विनायक यंत्र, वास्तु व भूमि पूजन विधि कराई। इसके साथ ही शिलान्यास स्थल पर मुख्य नद्यावर्त शिला व मंगल कलश की स्थापना भूरी देवी रतनलाल खोड़निया परिवार की ओर से उनके पुत्र बदामीलाल, नमी बोबडा, दक्षिण दिशा में नरेन्द्र, संतोष व दिनेश खोड़निया ने की।
पूर्व दिशा में शरद विभा, धनपाल शाह सरोदा, पश्चिम दिशा में कुसुमकान्त आशीष, अतुल देवडिया परिवार व उत्तर दिशा में राजेन्द्र विमला, रवि दोसी परिवार द्वारा मंगल कलश व शिलाओं की स्थापित की गई। समारोह में सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा ने निर्माणाधीन जैन बोर्डिंग भवन का नाम सन्मति सभागार रखने की घोषणा की।
जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों व जयकारों से अनुमोदन किया। शान्तिपाठ व विसर्जन विधि के साथ शिलान्यास समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्टी अश्विन बोबडा, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार गोवाडिया, राजेन्द्र पंचोरी, रिनेश कोठारी, दिनेश मेहता समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।













Add Comment