आचार्य सौरभ सागर महाराज ने त्रिवेणी नगर के जैन मंदिर से विहार कर न्यू सांगानेर रोड़ स्थित इंजीनियर्स कॉलोनी दिगंबर जैन चैत्यालय में मंगल प्रवेश किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
जयपुर। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने त्रिवेणी नगर के जैन मंदिर से विहार कर न्यू सांगानेर रोड़ स्थित इंजीनियर्स कॉलोनी दिगंबर जैन चैत्यालय में मंगल प्रवेश किया। इंजीनियर्स कॉलोनी में जैन समाज ने बैंडबाजों और जयकारों के साथ अगवानी की। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने भगवान शांतिनाथ स्वामी के दर्शन कर नवीन जिनालय की नींव स्थापना कार्यक्रम संपन्न करवाए।
पंडित धर्मचंद शास्त्री के निर्देशन में पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा अध्यक्ष सुभाष जैन, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन, संरक्षक राजेंद्र बडजात्या, प्रवक्ता मयंक जैन, राजस्थान जैन युवा महासभा अध्यक्ष प्रदीप जैन, वरुण पथ अध्यक्ष एमपी जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, मंत्री ज्ञान बिलाला सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।













Add Comment