समाचार

होगा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में : अंतरराष्ट्रीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन इंदौर में 24 दिसंबर को


पहली बार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 24 दिसंबर को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा सकल जैन समाज के लिए अंतराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में पुखराज पैलेस फूटी कोठी पर किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। पहली बार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 24 दिसंबर को दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा सकल जैन समाज के लिए अंतराष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इंदौर में पुखराज पैलेस फूटी कोठी पर किया जा रहा है। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 1100 एंट्री अभी तक प्राप्त हो गई हैं।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, यशकमल अजमेरा, शिरोमणि संरक्षक पुष्पा कासलीवाल, संजय पापडीवाल, प्रदीप गंगवाल ने कहा कि समस्त सोशल ग्रुप एवं सभी रीजन ग्रुप पदाधिकारियों के सहयोग से ही यह परिचय सम्मेलन सफल होगा। इसमें सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा स्वयं के बेटे / बेटी /नातिन / दोयते के फार्म आए हैं जैसे जे.के.जैन कोटा, महेन्द्र बाकलीवाल देवास, उमेश अजमेरा कोटा, विनय जबलपुर, आशीष सुतवाले इंदौर, आजाद जैन जबलपुर द्वारा परिवार के विवाह योग्य बच्चों के फॉर्म भरे गए हैं, जिनकी प्रविष्टियों की संख्या लगभग 250 है।

इसके अलावा इन प्रविष्टियों में अप्रवासी भारतीय, एम.टेक., मेकेनिकल इंजीनियर, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, चार्टेड एकाउंटेंट्स,इंंडस्ट्रियलिस्ट, व्यवसायी एवं अन्य प्रोफेशनल्स बच्चों के बयोडाटा प्राप्त हुए हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page