मुरैना नगर की त्यागीव्रती श्राविका मनु जैन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए 17 दिसम्बर को जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर रहीं हैं। इसी संदर्भ में 14 दिसंबर को अम्बाह में दीक्षार्थी मनु जैन की गोद भराई का रखा गया है। पढ़िए अजय जैन की विशेष रिपोर्ट…
अम्बाह। मुरैना नगर की त्यागीव्रती श्राविका मनु जैन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए 17 दिसम्बर को जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा अंगीकार कर रहीं हैं। आगमानुसार दीक्षा से पूर्व दीक्षार्थी के अनेकों संस्कार किए जाते हैं, जिसमें मेहंदी, हल्दी, विनोली यात्रा एवं गोद भराई प्रमुख हैं। इसी संदर्भ में 14 दिसंबर को अम्बाह में दीक्षार्थी मनु जैन की गोद भराई का रखा गया है।
अम्बाह नगर में उनकी भव्य विनोली यात्रा 14 दिसंबर को दोपहर एक बजे महेश चन्द्र नरेश चन्द्र एडवोकेट कालोनी वालों के निवास स्थान से सदर बाजार होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन परेट जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। तत्पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन परेट पर 3 बजे दीक्षार्थी बहन की गोद भराई की जाएगी।













Add Comment