समाचार

उपाध्यक्ष बने अमित टकसारी : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बने ओपी जैन 


 विश्व की सबसे बड़ी जैन सामाजिक संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की अम्बाह शाखा का गठन श्री परेड जैन मंदिर में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष ओपी जैन, उपाध्यक्ष अमित जैन टकसारी, महामंत्री अजय जैन बल्लू को बनाया गया। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अम्बाह। विश्व की सबसे बड़ी जैन सामाजिक संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप की अम्बाह शाखा का गठन श्री परेड जैन मंदिर में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष ओपी जैन, उपाध्यक्ष अमित जैन टकसारी, महामंत्री अजय जैन बल्लू, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जैन तेल मिल, संयोजक विकास जैन, मंत्री राम प्रकाश जैन, मीडिया प्रभारी पंकज जैन, सांस्कृतिक मंत्री राहुल जैन, आकाश जैन, सहसंयोजक मनीष जैन, प्रचार प्रसार मंत्री उपेंद्र जैन, उप मंत्री रोनी जैन एवं संस्थापक सुशील कुमार जैन सहित संरक्षक अशोक जैन एडवोकेट, महेश चंद्र जैन, राकेश भंडारी, नरेश चंद्र जैन, संजीव कुमार जैन, विमल भंडारी, अरुण कुमार जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जैन, विकास जैन पाडे, विजय जैन सब्जी मंडी, मुकेश कुमार जैन, पंकज जैन पोस्ट ऑफिस एवं कपिल जैन को बनाया गया।

इस मौके पर ओपी जैन एवं अमित जैन ने कहा कि जैन सोशल ग्रुप सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि इसके माध्यम से समाजसेवा के नए आयाम स्थापित किए जाते हैं। 21वीं सदी में भारतीय संस्कृति की रक्षा व युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़े रखते हुए समाज की सेवा हमारा कर्तव्य है। संस्था के द्वारा रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान, देहदान, हृदय के ऑपरेशन के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर कुपोषण के शिकार बच्चों की बीमारी उन्मूलन के लिए बढ़-चढ़कर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सोशल ग्रुप परिवार मात्र मनोरंजन का साधन न बनकर समाज में समरसता व परोपकार को प्राथमिकता दे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page