समाचार

मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश : छीपीटोला जैन मंदिर में उमड़ पड़ा समाज  


11 दिसम्बर को आगरा के छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। मुनिसंघ की अगवानी को छीपीटोला जैन समाज बड़ी संख्या में उमड़ा पड़ा। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट। 


आगरा । 11 दिसम्बर को आगरा के छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। मुनिसंघ की अगवानी को छीपीटोला जैन समाज बड़ी संख्या में उमड़ा पड़ा। निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार दोपहर 3:00 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी से नामनेर चौराहा,साई की ताकिया,छीपीटोला चौराहा होते हुए भव्य शोभायात्रा के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर छीपीटोला पहुंचें| जहाँ भक्तों ने बड़ी संख्या में मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन कर अगवानी की| मुनिसंघ ने मंदिर पहुंचने पर भगवान पारसनाथ के दर्शन किए|

मंगल प्रवेश पर निकाली शोभायात्रा 

इसके बाद मुनिसंघ का मंगल विहार यहां से निर्मल सेवा सदन के लिए हुआ| जहां महिला मंडल ने मुनिश्री की अगवानी की मुनिश्री की अगवानी को लेकर पूरा छीपीटोला रोड़ को बहुत सुंदर रंगोली से सजाया गया| साथ ही मुनिसंघ के मंगल प्रवेश शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर एवं डांडिया करते हुए चल रही थी| मुनिसंघ का जगह-जगह भक्तों ने पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद मुनिश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम पर शाम 5:30 से 6:30 बजे तक निर्मल सेवा सदन परिसर में आयोजित हुआ| जिज्ञासा समाधान का संचालन सत्येंद्र जैन साहू द्वारा किया गया| छीपीटोला सकल जैन समाज के महिलाएं,पुरुष एवं बालक बालिकाएं मुनिसंघ की अगवानी को अति उत्सुक नजर आया। *मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन दिनांक 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पारसधाम छीपीटोला पर सुबह 8:30 बजे से 10:00 तक होंगे एवं जिज्ञासा समाधान शाम:5:30 बजे से 6:30 तक आयोजित होगा | इस अवसर पर समस्त छीपीटोला सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page