समाचार

श्री मज्जिनेन्द्र नेमीनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव : विश्व शांति महायज्ञ का 27 दिसम्बर से 


ललितपुर के बानपुर कस्बे में एक बार फिर श्री मज्जिनेन्द्र नेमिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव दिनांक 27 दिसम्बर से दो जनवरी 2024 तक होने जा रहा है पंचकल्याणक महोत्सव में गणाआचार्य विराग सागर के परम शिष्य श्री उच्चारणाचार्य विनम्र सागर महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में होगा। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट 


बानपुर ललितपुर। कस्बे में एक बार फिर श्री मज्जिनेन्द्र नेमिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव दिनांक 27 दिसम्बर से दो जनवरी 2024 तक होने जा रहा है पंचकल्याणक महोत्सव में गणाआचार्य विराग सागर के परम शिष्य श्री उच्चारणाचार्य विनम्र सागर महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में होगा। जिसमें भगवान नेमिनाथ के माता-पिता के रूप में अभय गोयल-आभा गोयल टीकमगढ़ एवं सौधर्म इंद्र के रूप में प्रशांत कुमार मड़वैया एवं उनकी धर्मपत्नी सोनिया जैन बानपुर का बनना निश्चित हो गया है।

बेदी भूमि शुद्धि का कार्यक्रम हुआ 

आज धर्म सभा में मुनि श्री विनत सागर एवं मुनि श्री विश्वकुंद सागर जी की उपस्थिति में पंडित श्री मुकेश कुमार जी शास्त्री एवं क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार नायक ने घोषणा कर दोनों पात्रों का समाज की उपस्थिति मे तिलक माला शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। दोनों पात्रों द्वारा परिवार सहित मुनि द्वव्य के चरणों में श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उपरांत मुकेश कुमार शास्त्री जी के द्वारा विधि विधान द्वारा सौभाग्यवती महिलाओं के द्वारा बेदी भूमि शुद्धि का कार्यक्रम किया गया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page