समाचार

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज की प्रेरणा से चिकित्सा शिविर का आयोजन : कैम्प का नेत्र परीक्षण के साथ अन्य इलाज की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज की प्रेरणा से आरोग्यमय वर्षा योग समिति के सहयोग से संस्कार वाटिका जवाहर गंज डबरा में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन, दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी चिकित्सा एवं परामर्श, एवं पैथ काइंड लैब के सहयोग से खून की जांच का मल्टी स्पेशलिटी शिविर लगाया गया। पढ़िए एक रिपोर्ट…


डबरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज की प्रेरणा से आरोग्यमय वर्षा योग समिति के सहयोग से संस्कार वाटिका जवाहर गंज डबरा में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन,दंत एवं मुख् रोग विशेषज्ञ,होम्योपैथी चिकित्सा एवं परामर्श, एवं पैथ काइंड लैब के सहयोग से खून की जांच का मल्टी स्पेशलिटी शिविर लगाया गया। इसमें ग्वालियर से डॉक्टर पवन सोनी नेत्र रोग विशेषज्ञ,वीर नवीन जैन नयन, डॉ डी,के पाल दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ, डॉ स्वाति जैन होम्योपैथी चिकित्सक सिविल हॉस्पिटल डबरा एवं महेंद्र जैन पैथ काइंड लैब संचालक, द्वारा आज लगभग 500 से ऊपर मरीजों की जांच की गई।

इसमें जैन मिलन अरिहंत भिंड के सदस्य शशिकांत जैन द्वारा 50 आई ड्रॉप निशुल्क प्रदान की गई। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद कमलेश राजोरिया, कुलदीप जैन सूरज होटल का सम्मान आरोग्य में वर्षा योग समिति के अध्यक्ष विनोद जैन सिंघाई महामंत्री नरेंद्र जैन नीरू कोषाध्यक्ष कोमल चंद जैन द्वारा किया गया।

जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के क्षेत्रीय संयोजक मनोज जैन एकांत क्षेत्रीय चेयरमैन रितेश जैन क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं शाखा संयोजक संजय जैन कल्लू मगरोनी वाले, अध्यक्ष राजू जैन कपड़े वाले कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जैन एडवोकेट मंत्री प्रेमचंद जैन एसबीआई, ऑडिटर प्रांकुल जैन, अमित जैन एमपी ऑनलाइन, आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड, राजेंद्र जैन महाकाल, रवि जैन डायमंड, नवनीत जैन, मनीष जैन बंटी लूसनवाले, चंद्र शेखर जैन रानू, अखिलेश जैन रानू, आज के कार्यक्रम सैयोजक वीर शुभम जैन दीपू, महेंद्र जैन पैथोलॉजी, नवीन जैन नयन ओर सभी सदस्यों द्वारा डॉक्टर का सम्मान मोमेंटो देकर किया गया। गुरुदेव के मुख द्वारा प्रवचन में जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के द्वारा किए गए कार्यों की खूब सराहना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page