अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद हैदराबाद तेलंगाना के अनुसार जैन प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुणमाला काला, मौरा पाटोदी, सुनीता बाकलीवाल, हंस जैन के मंगलाचरण के साथ हुई। पढ़िए एक रिपोर्ट…
हैदराबाद। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद हैदराबाद तेलंगाना के अनुसार जैन प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुणमाला काला, मौरा पाटोदी, सुनीता बाकलीवाल, हंस जैन के मंगलाचरण के साथ हुई। परिषद के महामंत्री गौरव जैन ने युवा परिषद की स्थापना से आजतक की रूपरेखा बताई। प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं में जैन,नौशांक कडिया, आयुष कुमार जैन, तनु जैन, नैयत योगेश पोरवाल तथा अनुष्का जैन को सम्मान पत्र मोमेंटो तथा उपहार दिए गए।

मैमेंटो रमेश काला गुणमाला काला के तरफ से तथा उपहार ( आर्थिक शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी द्वारा लिखित ग्रंथ जैन भारती ) डा विजय पाटोदी परिवार के तरफ से दिए गए। उपाध्यक्ष पुखराज बाकलीवाल तथा प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन कटनेस तथा गुणमाला काला ने मुक्ता के संदर्भ में अपने विचार रखे। संरक्षक डॉ. विजय पाटोदी ने कहा की आज के युवा को चाहिए की भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए तथा देश के प्रगति में सहयोग देना चाहिए।

आपकी कड़ी मेहनत से आपका नाम, घर का नाम समाज का नाम से देश आगे आएगा । इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आचार्य श्री सौभाग्यसागर गुरुदेव, भारत की सर्वोच्च दिगम्बर साध्वी गणिनीप्रमुख आर्यिका श्री मानमती माताजी पताश्रमणी आर्थिक चंदनामती माताजी, तथा पीठाधीश स्वस्ति रविन्द्र कीर्ति स्वामी, जीवनप्रकाश जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष का शुभ संदेश प्राप्त हुआ।













Add Comment