समाचार

चातुर्मासिक धर्मसभा में प्रवचन : जैन रामायण की हो रही है वाचना


निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l इसके बाद दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, मंगलाचरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।

इसके बाद मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने अपनी मंगलमय वाणी में पद्म पुराण की राम कथा के अंतर्गत दशानन का लंकापुरी विराम लंकापुरी प्रवेश का वर्णन करते बड़े रोचक ढंग से कियाl लंकापुरी की सुन्दरता का वर्णन करते हुए उसकी भव्यता का दृश्य रोमांच पैदा कर रहा थाl लंकापुरी पर पुनः राजतिलक के बाद उन्होंने अपने पितामह सुमाली एवं पिता को अपने नगर गौरव को पुनः प्राप्त कराया और अब आगे वानर वंश की कथा सुनेंगे और नये प्रारूप में नये कलेवर के साथ l

इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, सरला जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे l आगामी 31 जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page