समाचार

जैनाचार्य कामकुमार नंदी की हत्या का मामला : जैन संत की हत्या से समाज में रोष, ज्ञापन दिया


भारत देश अनादिकाल से संत ऋषि और साधुओ का देश रहा है और यहां संतों ने अपनी तपस्या से, ज्ञान से सभी को सिंचित किया है। जब देश में संत समाज सुरक्षित न रहे तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात कोई नहीं। आजादी के बाद जैन इतिहास में यह सबसे दुखद घटना है। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। भारत देश अनादिकाल से संत ऋषि और साधुओ का देश रहा है और यहां संतों ने अपनी तपस्या से, ज्ञान से सभी को सिंचित किया है। जब देश में संत समाज सुरक्षित न रहे तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात कोई नहीं। आजादी के बाद जैन इतिहास में यह सबसे दुखद घटना है कि जब कर्नाटक में जैनाचार्य की निर्मम हत्या कर दी। बता दें कि कर्नाटक के बेलगांव जिले के चिकोडी तालुक स्थान पर नंदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर 5 जुलाई को जैनाचार्य काम कुमार नंदी की अराजक तत्वों ने अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी जिससे देश की समस्त जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है और जगह-जगह समाज ज्ञापन देकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की तथा संतों की सुरक्षा की मांग कर रहा है।

समाजजनों व संगठनों ने आक्रोश जताया 

इसी क्रम में सकल महरौनी समाज एवं महिला समिति ने केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभिमन्यु सिंह को सौंपा और दोषियों के विरूद्ध कड़ी सजा की मांग की। श्री सुधासागर मार्केट पर समाजजन एकत्रित हुए और जुलूस के रुप में तहसील परिसर पहुंचे जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सौशल ग्रुप, श्रीसुधासागर यशोदय महिला समिति, अखिल भारतीय महिला समिति, व्यापार मंडल, श्री सुधासागर यशोदय व्यायाम शाला ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर अध्यक्ष कोमल चंद्र, मंत्री प्रमोद सिंघई, प्रेमनारायण सोनी एडवोकेट, डॉ. विनोद बड़ोनिया, प्रेमनारायण साहू पार्षद, अनिल मिठया, प्रसन्न सिंघई, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजेश खिमलासा, काले, भागचंद सिलौनया, राजू मलैया नुना, अस्सू सिंघई, शिखर पाय, भागेश खजुरिया, नितिन शास्त्री, पवन पार्षद, संजय सिंघई, संजीव विलौआ, आशू सतभैया, रजनीश सिलौनया, दीपक सिंघई, अनिल कठरया, राजीव सिंघई कुम्हैडी, रमेश भायजी, राकेश सराफ एडवोकेट, जिनेश मलैया, आमोद चौधरी, आनन्द सराफ, रीतेश सराफ, सतेंद्र सिंघई, धनु मोदी, दिससू पठा, सत्यम डोगरया, युवराज, भरत गुढ़ा, अमन, नरेंद्र मलैया, शील सिलौनया, अरविंद भायजी, आकाश चौधरी, हैप्पी, गौरव शानू कठरया, शानू बडकुल, प्रमोद पठा, अभिषेक सिंघई, भैया खंचाजी, राजकुमार पठा, आशू पारौल, मुन्ना लौडुआ, सनिल,संजीव भायजी, ऋषभ सिलोनिया, सत्यम डोंगरया, आकाश नायक, अंकित मिठया, युवराज सिंघई, महेन्द्र मलैया, सुनील, रश्मि मलैया, सपना सिंघई, लवली, छाया सिंघई, राखी सिंघई, प्रीति स्वामी, स्वीटी सराफ, अक्षरा, प्रीति वुदनया, रिमी सराफ, जूली मलैया, रूबी, जुली घिया, नीलम लौडुआ, अर्चना, रजनी, शुभि सिंघई, सौम्या, रेशु मलैया, संध्या मोदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page