जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा आयोजित योग शिविर का समापन किया गया। लगातार 8 दिन तक चले योग शिविर में कई लोगों ने भाग लिया। ट्रेनर शैलेंद्र ने लोगों को प्राणायम और सूर्य नमस्कार सहित कई योग क्रियाएं कीं। पढ़िए यह विस्तृत रिपोर्ट…
डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा आयोजित योग शिविर का समापन किया गया। लगातार 8 दिन तक चले योग शिविर में कई लोगों ने भाग लिया।प्राणायाम सूर्य नमस्कार ट्रेनर शैलेंद्र द्वारा बताया गया कि आज के भागदौड़ भरे माहौल में स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आमजन के लिए योग व प्रकृति से जुड़ना जरूरी हो गया है। तनावमुक्त जीवन के लिए भी सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए और सम्यक आहार-विहार और सदाचारयुक्त जीवनशैली धारण करनी चाहिए। इनके माध्यम से हम विभिन्न प्रकार की बुराइयों को दूर कर बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। शिविर के अंतिम दिन उन्होंने षट्कर्मों का अभ्यास करवाते हुए बताया कि षट्कर्मों का अभ्यास प्राणायाम से पहले किया जाना चाहिए। इनके द्वारा कफ-पित्त-वात के दोष नष्ट होते हैं तथा शरीर में ताजगी व स्फूर्ति आती है। सभी क्रियाओं का अभ्यास योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।

इनका रहा सहयोग
शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक वीर राहुल जैन एवं वीर आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड का विशेष सहयोग रहा। अतिवीर दीपक जैन एवं कार्यक्रम संयोजक एवं जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के सभी सदस्यों द्वारा ट्रेनर शैलेंद्र सूर्यवंशी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जैन मिलन केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अतिवीर दीपक जैन स्वराज, क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत, क्षेत्रीय चेयरमैन अतिवीर रितेश जैन रजियार वाले, अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, कोषाध्यक्ष-अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, सह मंत्री वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन, ऑडिटर वीर प्रांकुल जैन, वीर नवीन जैन नयन, वीर राहुल जैन एमपी पुलिस, वीर आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड आदि सदस्यगण उपस्थित थे।













Add Comment