समाचार

आचार्य श्री वर्धमान सागर के लिए होगें विशेष कार्यक्रम: आचार्य पद पर 33 वर्ष पूर्ण करने पर जैन समाज मनाएगा छह दिन समारोह 


आचार्य श्री वर्धमान सागर के आचार्य पद ग्रहण को 33 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उनके इस 34वें वर्ष को जैन समाज तेलीवाड़ा स्थित हुमड़ भवन में समारोहपूर्वक मनाएगा। पढ़िए एक रिपोर्ट…


उदयपुर। आचार्य श्री वर्धमान सागर के आचार्य पद ग्रहण को 33 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उनके इस 34वें वर्ष को जैन समाज तेलीवाड़ा स्थित हुमड़ भवन में समारोहपूर्वक मनाएगा। यह छह दिवसीय समारोह 20 जून से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान उदयपुर में पहली बार समाज के 51 प्राचीन ग्रंथों का विमोचन होगा। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम तीन दिन युवा महिलाओं के उत्थान के कार्यक्रम होंगे जिसमें महिला सशक्तीकरण मुद्दा होगा।

जिनवाणी के चार अनुप्रयोगों का विमोचन 

बताया जा रहा है कि इस समारोह में जिनवाणी के चार अनुप्रयोग प्रथमानुयोग, द्रव्यानुयोग, एकरुणानुयोग व चरणानुयोग का विमोचन आचार्य श्री वर्धमान सागर के सानिध्य में होगा। 21 जून को सभी ग्रंथों को पालकी में बिठाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें जैन समाज के अधिक से अधिक लोग रहेंगे। अंतिम दिन टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे।

ऐसे होंगे कार्यक्रम 

20 जून को विधान पूजा व गुणानुवाद सभा, 21 जून को श्रुत आराधना महोत्सव, सरस्वती स्त्रोत नृत्य मंचन, शोभायात्रा, 22 जून को युवाओं के सर्वांगीण विकास पर सेमिनार, 23 जून को नारी सशक्तीकरण पर सेमिनार, 24 जून को प्रबुद्ध जैन समाज व प्रोफेशनल फोरम का सम्मेलन व 25 जून को मुख्य समारोह, आचार्य श्री का पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम व सभा होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page