दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन एवं समस्त जैन समाज की भक्ति से मां अहिल्या की नगरी इंदौर को चातुर्मास का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन एवं समस्त जैन समाज की भक्ति से मां अहिल्या की नगरी इंदौर को चातुर्मास का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज से दीक्षित परम स्नेही शिष्य आचार्य 108 विहर्ष सागर महाराज ससंघ का नगर में मंगलमय आगमन हो रहा है। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू व संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि रविवार को शांतिनाथ जिनालय जावरा वाले मंदिर पलासिया चौराहा से भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बैंड, हाथी, घोड़े, एवं इंदौर शहर के समस्त जिनालय ट्रस्ट, परवार समाज, बघेरवाल समाज,हुमड समाज खंडेलवाल समाज एवं समस्त इंदौर रीज़न सोशल ग्रुप, समस्त महिला मंडल शोभायात्रा में शामिल होगा।
समोशरण मंदिर में आचार्य श्री का मंगल प्रवेश होगा। वहीं पर गुरुदेव आचार्य श्री विहर्ष सागर की मंगलमय देशना होगी। देशना पश्चात् आहारचर्या सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के संयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मैन अध्यक्ष संजय कासलीवाल, भूपेन्द्र जैन ने समाज से आह्वान किया कि कृपया अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्यार्जन करें।













Add Comment