समाचार

यंग दिगम्बर फाउंडेशन ने की स्वल्पाहार की व्यवस्था : ग्रीष्मकालीन शिविर में परीक्षाओं का हुआ आयोजन


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मुरैना परिसर में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिक्षण प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सभी शिविरार्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा की सातों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मुरैना परिसर में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिक्षण प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सभी शिविरार्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। शिविर के प्रभारी नवनीत शास्त्री एवं मुख्य संयोजक वीरेंद्र जैन बाबा ने बताया कि श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर सांगानेर द्वारा आठ दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में बच्चों में धार्मिक शिक्षा एवं संस्कारों का बीजारोपण करने के उद्देश्य से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं महामुनिराज श्री सुधासागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मुरैना परिसर में 21 मई से शिविर चल रहा था। जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर से पधारे हुए प्रशिक्षित विद्वानों के द्वारा सभी बच्चों एवं सधर्मी महिलाओं-पुरुषों को धार्मिक शिक्षा प्रदान की गई थी।

शिविर में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें महिलाएं, पुरुषों और बच्चे शामिल रहे। श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में सांगानेर से पधारे हुए विद्वानों के द्वारा रविवार को सभी वर्ग के प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा ली गई। परीक्षा की सातों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था नगर की सेवाभावी संस्था श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन मुरैना द्वारा की गई थी।

इस अवसर पर फाउंडेशन परिवार की ओर से सर्वश्री राजेन्द्र भण्डारी, विमल जैन, सुरेशचंद बाबूजी, पदम चौधरी, विनोद जैन, मनोज नायक, संजय जैन, नितिन जैन, शैलू जैन, सुनील पुच्ची, दिनेश जैन, आशीष जैन, अनिल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सौरभ जैन, अजय जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन, डॉ. मनोज जैन, चक्रेश शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page