समाचार

शांतिनाथ महामंडल विधान में समर्पित किए 120 अर्घ्य : विश्व शांति महायज्ञ का हो रहा है आयोजन


श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर पत्तल गली में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुदड़ी मंसूर पत्तल गली में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के छठे दिन श्रद्धालुओं ने विधानाचार्य जी के कुशल निर्देशन में भगवान श्रीजी के समक्ष मंडल पर 120 अर्घ्य चढ़ाए।

इसके साथ ही श्रीजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के पहले दिन से आज तक प्रतिदिन धर्मानुरागी सुबह से बड़ी संख्या में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और विधान करने बड़ी भक्ति भाव से मंदिर पहुंच रहे हैं। इस 16 दिवसीय विधान का समापन 4 जून को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा।

इस अवसर पर सुभाषचन्द्र जैन, राकेश पार्षद, वीरेन्द्र जैन, प्रमोद जैन, सुरेंद्र जैन एडवोकेट, पंकज जैन, सचिन जैन, दिनेश जैन, विभव जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रूपाली जैन, सुशीला जैन, शशि जैन सहित समस्त गुदड़ी मंसूर खां सकल जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page