समाचार

भक्तिभाव से मनाया गया श्रुत पंचमी महोत्सव :  विद्यासागर पाठशाला के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी


श्रुत पंचमी के शुभ अवसर पर जैन मन्दिर से झंडा चौक पुनः वापस जैन मन्दिर तक प्रभात फेरी के रूप में श्रुत पालकी यात्रा निकाली गई। जैन समाज और श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चे और युवक श्वेत परिधान में पालकी लेकर गाजे-बाजे के साथ निकले। पढ़िए राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट…


झुमरीतिलैया। ज्ञान के प्रकाश को, अंतरंग के उजास को, जैनत्व के प्रभाष को, जिनधर्म के प्रवाह को, भटके हुए को जगाने को, जिनश्रुत की महिमा बताने को,
जिनवाणी माता आई है, आत्मबल प्रगटाने को। श्रुत पंचमी के शुभ अवसर पर जैन मन्दिर से झंडा चौक पुनः वापस जैन मन्दिर तक प्रभात फेरी के रूप में श्रुत पालकी यात्रा निकाली गई। जैन समाज और श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चे और युवक श्वेत परिधान में पालकी लेकर गाजे-बाजे के साथ निकले। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे भी जयघोष करते हुए भक्तिभाव से विभोर होकर चल रहे थे। पालकी यात्रा के पश्चात् मन्दिर सभागार में नित्य पूजन के बाद शास्त्र पूजन श्रुतस्कंध विधान संगीतमय रूप में सुबोध गंगवाल के द्वारा भक्तिपूर्वक करवाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

इस उपलक्ष्य में जैन विद्यासागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा संध्या आरती के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिनवाणी ग्रन्थ का महत्त्व एवम् विशेषताओं की सजग प्रस्तुति दी गई। इस समारोह में समाज के मंत्री ललित सेठी, सरोज पापड़ीवाल ,श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला की परिवार की सभी सदस्य एवं शिक्षिकाओं के साथ जैन महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, मंत्राणी आशा गंगवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा हॉल खचाखच भरा था। कार्यक्रम का मंगलदीप प्रवज्वलन कोलकाता निवासी बनारसी दास, शांति देवी, बाहुबली, नेहा ने किया।कार्यक्रम का संचालन पाठशाला शिक्षिका अंकिता सेठी ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पाठशाला की संयोजिका सुनीता सेठी ने किया। इस पूरे कार्यक्रम की परियोजना निर्देशिका पाठशाला शिक्षिका क्षमा सेठी थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page