महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर ग्रेटर आवास विकास क्षेत्र में विद्यमान तीनों मंदिरों की संयुक्त प्रभात फेरी व शोभायात्रा सेक्टर चार के मंदिर जी से प्रारंभ होकर सेंट्रल पार्क से बोदला रोड से कारगिल तिराहा से पश्चिम पुरी मंदिर जी पहुंच कर पुनः कारगिल तिराहा से करकुंज रोड से सेक्टर सात मंदिर जी पर पहुंची। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री पारसनाथ हसायन वाले बाबा, सेक्टर 4 में भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। ग्रेटर आवास विकास क्षेत्र में विद्यमान तीनों मंदिरों की संयुक्त प्रभात फेरी व शोभायात्रा सेक्टर चार के मंदिर जी से प्रारंभ होकर सेंट्रल पार्क से बोदला रोड से कारगिल तिराहा से पश्चिम पुरी मंदिर जी पहुंच कर पुनः कारगिल तिराहा से करकुंज रोड से सेक्टर सात मंदिर जी पर पहुंची। जहां पर भव्य समापन हुआ। शोभा यात्रा में पांच घोड़े, तीनों मंदिर की ओर से तीन झांकियां, एक बैंड व बग्गी युक्त रथ पर तैल चित्र सुशोभित था। रथ पर खबासी व सारथी के स्वरुप विराजमान थे।
शोभायात्रा का संपूर्ण मार्ग में अनेकों स्थानों पर स्वागत किया गया और आरती की गई। शोभायात्रा में संपूर्ण समाज परिवार सहित उपस्थित रहे l इस मौके पर सेक्टर 4 जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार जैन, मंत्री सुशील कुमार जैन, कोषाध्यक्ष आलोक जैन, सेक्टर 7 जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश बैनारा, मंत्री विजय कुमार जैन निमोरब, कोषाध्यक्ष मगन कुमार जैन, पारसपुरी पश्चिमपुरी जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन जलेसर वाले, हेमा जैन, अनिल आदर्श जैन, अरुण जैन, राकेश जैन पेंट, सतीश जैन, राजेंद्र जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, राकेश जैन टीचर, जितेश जैन, वैभव जैन, रवि जैन, अमित जैन तहसील, मोहित जैन, दीपक जैन, सुदीप जैन, मनोज जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था l













Add Comment