समाचार

इंदौर की ओर बढ़ रहे मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का मक्सी में मंगल प्रवेश : 17 जुलाई को होगा भव्य धर्मोत्सव


प्रथम इंदौर संभावित चातुर्मास के लिए विहाररत तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का 17 जुलाई को श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मक्सी पार्श्वनाथ में भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर मंगल देशना एवं धार्मिक आयोजन सम्पन्न होंगे। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।


इंदौर। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक अनियतविहारी शिष्य, जगत पूज्य, तीर्थ चक्रवर्ती, मुनि पुंगव, निर्यापक पूज्य श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज ससंघ का प्रथम इंदौर संभावित चातुर्मास हेतु आगमन सुनिश्चित होने के क्रम में उनका विहार निरंतर इंदौर की ओर जारी है।

17 जुलाई को मक्सी में होगा भव्य मंगल प्रवेश

फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को प्रातः 7:30 बजे श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री मक्सी पार्श्वनाथ में पूज्य मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

मंगल देशना एवं धार्मिक आयोजन

मंगल प्रवेश के उपरांत पूज्य गुरुदेव की मंगल देशना का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न धार्मिक क्रियाएं एवं धर्म प्रभावना के कार्यक्रम भी सम्पन्न किए जाएंगे, जिनका लाभ समाजजन प्राप्त करेंगे।

फेडरेशन पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी एवं इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन के पूर्व अध्यक्षगण, सभी पदाधिकारी, संचालकगण तथा विभिन्न सोशल ग्रुप्स के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

समाजजनों से की धर्मलाभ की अपील

संजय पापड़ीवाल ने समस्त समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव के मंगल दर्शन, देशना एवं धर्मलाभ अर्जित करने की विनम्र अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page