समाचार

डॉ. निखिल जैन को मिला राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान : चिकित्सा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित


उत्तरप्रदेश विधानसभा में आयोजित गरिमामय समारोह में दंत चिकित्सक डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।


लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पीठ के दंत चिकित्सक डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।

गरिमामय उपस्थिति में हुआ सम्मान समारोह

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश राज्य विधान मंडल पेन्शनर संस्थान के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग ट्रस्ट के चेयरमैन गोविंद जांगीड़ उपस्थित रहे।

लगातार मिल रहे राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. निखिल जैन उत्तरप्रदेश राज्य विधान मंडल पेन्शनर संस्थान के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। उन्हें इससे पूर्व राष्ट्रीय पुरस्कार 2023, राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2024, राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान 2025 तथा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

चिकित्सा के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय

डॉ. निखिल जैन पिछले 12 वर्षों से दंत चिकित्सा सेवा के साथ-साथ भारत विकास परिषद, महावीर इंटरनेशनल एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य के रूप में समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

प्रेरणादायी उपलब्धि

डॉ. निखिल जैन को मिला यह सम्मान चिकित्सा सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। उनके सम्मान से चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page