समाचार

आर्यिका माताजी ने कहा बिना सांस के शरीर नहीं चल सकता : आर्यिका विज्ञमति माताजी ने धर्मसभा में ज्ञान और अज्ञान का फर्क बताया


दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री शान्ति सभागार एम.डी. जैन, हरिपर्वत पर आचार्य श्री इंद्र नंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्मसभा हुई। इसका शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण कर किया गया। आगरा से राहुल जैन की रिपोर्ट…


 आगरा। दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री शान्ति सभागार एम.डी. जैन, हरिपर्वत पर आचार्य श्री इंद्र नंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्मसभा हुई। इसका शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण कर किया गया। धर्मसभा का मंगलाचरण श्री शांतिनाथ महिला मंडल ने किया। आर्यिका विज्ञमति माताजी ने कहा कि एक ज्ञानी है, एक अज्ञानी है। जो धर्मसभा के बीच से उठकर चला गया वह अज्ञानी है और जो नहीं गया वह ज्ञानी है। आज संयुक्त परिवार खत्म होते जा रहे हैं। यही अज्ञानता की निशानी है। बिना सांस के शरीर नहीं चल सकता। ऐसे ही सास के बिना घर नही चल सकता। मंदिर जाओ भगवान के दर्शन करो तो चेहरा मुस्कराता होना चाहिए। मुस्कुराना आपकी नसीहत है। दुख में भी सुख खोजो।

महाराज जी ने दुख में सुख को खोजा

आर्यिका माताजी ने उदहारण देते हुए कहा कि एक गुरु ने एक मनुष्य से पूछा- कितना बजा है। उस मनुष्य ने महाराज जी को एक डंडा घुमाकर मारा और बोला एक बजा है। महाराज जी जोर-जोर से हंसने लगे और नाचने लगे लोगो ने पूछा महाराज जी इसने आपको डंडा मारा और आप हंस रहे हैं, नाच रहे हैं। महाराज जी ने कहा हां मैं नाच रहा हूं और हंस रहा हूं। लोगों ने कहा पर क्यों तो महाराज जी ने कहा- अभी मैंने इससे पूछा तो इसने एक डंडा मारा। अगर एक घंटे पहले पूछता तो बारह डंडे मारता। इसलिए मैं हंस रहा हूं। नाच रहा हूं। महाराज जी ने दुख में सुख को खोजा।

शुद्ध विचारों के बीज तुम बोते चलो 

एक दिन फल फूल खिल जायेगे

खिले हुए फल फूल एक दिन वट वृक्ष बन जायेगे

सब कुछ छोड़ देना पर मंदिर और धर्म मत छोड़ना

आचार्य इंद्र नंदी महाराज जी ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार ने किया।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर हीरालाल बैनाड़ा, पूर्व महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राकेश जैन पर्दे वाले, उपमंत्री विमल जैन, अनंत जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, कुमार मंगलम जैन, दीपक जैन मनीष जैन लवली, पंकज जैन, रवि जैन, सुरेन्द्र जैन, आदित्य जैन, उषा जैन, बीना बैनाड़ा, अनीता जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, सकल जैन समाज मौजूद था। 12 जून को प्रातः 8:15 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका की मंगल प्रवचन आचार्य शांतिसागर सभागार, हरिपर्वत आगरा में होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page