समाचार

पंचकल्याणक संपन्न कराकर पट्टाचार्य ने लखनऊ की ओर बढ़ाए कदम: बरही बल्लभपुर में हुआ आचार्यश्री का गौरवपूर्ण आत्मीय अभिनंदन 


भिंड नगर के गौरव पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का यहां भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने के बाद आगे के पड़ाव के लिए मंगल विहार हो गया है। बुधवार को शाम ठीक 5 बजे जैसे ही महाराज श्री ने ससंघ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए अपने कदम बढ़ाए तो पूरा माहौल भक्ति और वैराग्य के रंग में डूब गया। भिंड/बरहीबल्लभपुर से सोनल जैन की पढ़िए, यह रिपोर्ट…


भिंड/बरही बल्लभपुर। भिंड नगर के गौरव पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का यहां भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने के बाद आगे के पड़ाव के लिए मंगल विहार हो गया है। बुधवार को शाम ठीक 5 बजे जैसे ही महाराज श्री ने ससंघ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए अपने कदम बढ़ाए तो पूरा माहौल भक्ति और वैराग्य के रंग में डूब गया। अपने नगर गौरव को विदा करते समय सकल जैन समाज और स्थानीय नागरिकों की आंखें नम हो गईं। इस भावुक क्षण में महाराज श्री के साथ विहार में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम शामिल हुआ, जिससे पूरा मार्ग आचार्य श्री की जय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद, गुरुवार को प्रातः काल पट्टाचार्य श्री का ससंघ अतिशय क्षेत्र बरही बल्लभपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

पट्टाचार्य ससंघ का अगला मंगल विहार इटावा के लिए होगा

यहां स्थानीय समाज द्वारा गाजे-बाजे के साथ महाराज श्री की अगवानी की गई। सुबह धर्मसभा में पट्टाचार्य श्री ने अपनी मंगल वाणी से उपस्थित जनसमूह को धन्य किया और जीवन में धर्म और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस पावन अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल (बाबूजी) ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने महाराज श्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर नमन किया और उनका आत्मीय मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। बरही बल्लभपुर में विश्राम और आहार चर्या के बाद शाम 4 बजे पट्टाचार्य ससंघ का अगला मंगल विहार उत्तर प्रदेश के इटावा के लिए होगा। जहां जैन समाज ने उनके स्वागत की भव्य तैयारियां कर ली हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page